LPG Cylinder Booking New Rules: अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक कर पाएंगे दूसरा सिलेंडर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण

LPG Cylinder Booking New Rules: अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक कर पाएंगे दूसरा सिलेंडर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण

LPG Cylinder Booking New Rules: अब डिलीवरी के इतने दिन बाद ही बुक कर पाएंगे दूसरा सिलेंडर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें क्या है कारण

LPG Cylinder Booking New Rules | Photo Credit: IBC24

Modified Date: March 10, 2026 / 08:24 am IST
Published Date: March 10, 2026 8:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया
  • हाल ही में LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी हुई
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होगी

नई दिल्ली: LPG Cylinder Booking New Rules मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग से दुनिया के कई देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। दुनिया भर में बदलते हालात और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग का समय 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। बता दें कि हालही में LPG Cylinder की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद अब ये फैसला लिया गया है।

सरकार ने बदल दिया नियम

LPG Cylinder Booking New Rules जानकारी के मुताबिक, कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। स अफरा-तफरी और स्टॉक दबाने की आदत को रोकने के लिए बुकिंग का अंतर 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानी अब आप एक सिलेंडर लेने के बाद 25 दिन से पहले दूसरी बुकिंग नहीं कर पाएंगे। वहीं सरकार ने रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में अभी नहीं होगी बढ़ोतरी

वहीं वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी। सरकारी सूत्रों ने यह बात कही। अधिकारियों ने कहा कि सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर नजर रख रही है, लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतों में तत्काल वृद्धि की कोई योजना नहीं है। ऐसी संभावना है कि तेल विपणन कंपनियां फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को वहन करेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।