LPG New Rule: लो आ गया सरकार का नया LPG नियम! जान लीजिए, इन गलतियों पर बिना किसी नोटिस कटेगा आपका गैस कनेक्शन, हो जाएं सावधान..

LPG New Rule: 1 जून 2026 से सरकार ने बदला LPG का नियम! जिससे कई लोगों को अपना गैस कनेक्शन बंद होने का डर सता रहा है.. जान लें, किन कारणों से रद्द हो सकता है आपका LPG कनेक्शन?

LPG New Rule: लो आ गया सरकार का नया LPG नियम! जान लीजिए, इन गलतियों पर बिना किसी नोटिस कटेगा आपका गैस कनेक्शन, हो जाएं सावधान..

LPG New Rule/Image Credit: ScreenGrab / @Grok

Modified Date: June 8, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: June 8, 2026 4:44 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इन कारणों से हमेशा के लिए बंद हो सकती है LPG सप्लाई!
  • "एक घर, एक LPG कनेक्शन" का सख्त नियम!

LPG New Rule: भारत देश में, रसोई गैस को सही तरीके से लोगों तक पहुँचाने और बर्बादी रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक सख्त नियम लागु किया गया है। 1 जून 2026 से “एक घर, एक गैस कनेक्शन” (One Household, One Gas Connection) नीति लागू हो गई है, जिससे कई लोगों को अपना गैस कनेक्शन बंद होने का डर सता रहा है, हालांकि, उपभोगताओं को डरने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि यह नियम मुख्य रूप से उन परिवारों पर लागू होता है जिनके पास LPG और PNG दोनों सुविधाएं हैं। आइये विस्तार से जानतें हैं..

LPG Rule: ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ नियम क्या है?

“एक घर, एक LPG कनेक्शन” का मतलब है कि अब एक घर या एक परिवार के पास सिर्फ एक ही सक्रीय LPG कनेक्शन हो सकता है और यदि आपके घर में PNG (पाइप से आने वाली नेचुरल गैस) “Piped Natural Gas” की सुविधा है तो आपको अपना एलपीजी कनेक्शन (LPG connection) सरेंडर करना होगा। यदि आप PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के भीतर पुराना LPG कनेक्शन नहीं लौटते हैं तो गैस कंपनी उसे खुद ही रद्द कर देगी।

नियमों के पालन को लेकर तेल कंपनियों ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है, इसके लिए LPG और PNG रिकार्ड्स का मिलान किया जा रहा है, ताकि उन उपभोक्ताओं का पता लगाया जा सके, जिनके पास दोनों कनेक्शंस हैं। इस नियम के ज़रिए, सरकार का उद्देश्य गैस की कालाबाज़ारी को रोकना है तथा सब्सिडी को सही लोगों का पहुँचाना है साथ ही, वे चाहतें हैं कि लोग PNG जैसे साफ़ ईंधन को अपनाएं।

LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें?

यदि आपके इलाके में PNG कनेक्शन (PNG Connection) आ गया है और अपने उसे चालू कर लिया है तो PNG सक्रीय होने के 30 दिन के भीतर, आपको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना ज़रूरी है। अच्छी बार तो यह है कि सरकार ने इस प्रक्रिया को भी बहुत आसान कर दिया है। जी हाँ! आप घर बैठे mypngd.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID डालकर, सरेंडर की रिक्वेस्ट भेज दें।

इसके बाद आपका LPG डिस्ट्रीब्यूटर (LPG Distributor) खुद घर आकर कागज़ी काम पूरा करके, आपकी जमा सुरक्षा राशि आपको लौटकर, रेगुलेटर और सिलेंडर अपने साथ ले जाएगा, आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है।

ट्रांसफर वाउचर का फायदा!

LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के पास, PNG सेवा शुरू होने के 30 दिनों के भीतर, कुछ ज़रूरी कार्यवाही करना अनिवार्य है। सरेंडर करने के दौरान आपके सामने दो विकल्प आते हैं या तो पूरा कनेक्शन हमेशा के लिए बंद कर दें, और या फिर “ट्रांसफर वाउचर” (Transfer Voucher) ले लें। ट्रांसफर वाउचर एक तरह की सुविधा है जो भविष्य में उपभोक्ताओं को LPG कनेक्शन दोबारा लेने में सहायता करती है।

यह विकल्प छात्रों, नौकरीपेशा लोगों या फिर जिनकी शिफ्टिंग होती रहती है उनके लिए बहुत ही उपयोगी है। यदि आप भविष्य में किसी ऐसे इलाके या ऐसी जगह शिफ्ट हो जाएँ जहां PNG सेवा नहीं है तो इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से आप पुराना LPG कनेक्शन वापिस से शुरू करवा सकते हैं।

किन मामलों में सिलेंडर नहीं लौटाना पड़ता है ?

यदि आपके इलाके में PNG कनेक्शन आ गया है किन्तु कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से PNG सेवा शुरू नहीं हो पा रही है तो वहां रहने वाले लोग LPG कनेक्शन का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
यदि अपने ट्रांसफर वाउचर ले रखा है तो आप भविष्य में भी कनेक्शन को दोबारा से शुरू करवा सकते हैं।

किन मामलों में LPG कनेक्शन बंद हो सकते हैं ?

उपभोक्ताओं के लिए यह जानना बहुत ही ज़रूरी है कि किन परिस्थितियों में आपका LPG कनेक्शन बंद हो सकता है। यदि आपके इलाके में PNG सुविधा उपलब्ध हो गई है और सूचना मिलने की पश्चात् भी आप PNG सेवा शुरू नहीं करवा रहे है तो वहां कंपनी LPG की सप्लाई रोक सकती है। इसलिए वक़्त रहते नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.