नई दिल्ली, नौ मई (भाषा) सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) नियुक्त किया है।
सुब्रमणि, जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 मई को समाप्त हो रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने एक जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक सेना के उप-प्रमुख के रूप में सेवा दी थी।
भाषा
खारी सुरेश
सुरेश