Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी ने संभाली बंगाल की कमान, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में ली CM पद की शपथ, देखें लाइव

Ads

Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी ने संभाली बंगाल की कमान, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में ली सीएम पद की शपथ, देखें लाइव

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 12:08 PM IST

Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony Live | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार बनी
  • भवानीपुर से जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में आयोजन

कोलकाता: Suvendu Adhikari CM Oath Ceremony Live बंगाल की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक है। आज पहली बार यहां बीजेपी की सरकार बन गई है। भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी आज सीएम पद की शपथ ले ली है (West Bengal Oath Ceremony)। उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।  इस दौरान पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। बंगाल राज्यपाल ने शुभेंदु अधिकारी को सीएम पद की गोपनयता शपथ दिलाई है। (West Bengal New CM Suvendu Adhikari)

Bengal CM Oath Ceremony Live इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कम से कम 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंचे हुए हैं। बीजेपी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हारने वाले दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा कल ही पेश कर दिया था। जिसके बाद आज मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड ने भव्य शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही टीएमसी के 15 साल का शासन खत्म हो गया है और पहली बार बंगाल में बीजेपी का सियासी सूर्योदय हुआ है।

यहां देखें लाइव

शपथ लेने से पहले अधिकारी का पोस्ट

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले पश्चिम बंगाल भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक पोस्ट में अपने दिल की बात कही है। सुवेंदु ने कहा कि आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर, हम अपने संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार कर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी ने पोस्ट में लिखा, “पश्चिम बंगाल के लिए यह वास्तव में एक ऐतिहासिक सुबह है। दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान का स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आनंद की नगरी में आपका स्वागत है। आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर, हम अपने संस्थापक सदस्यों के सपनों को साकार कर रहे हैं।”

अधिकारी ने आगे लिखा, “आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग का आरंभ है। ‘सोनार बांग्ला’ युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ होता है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।”

इन्हें भी पढ़ें:-

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री कौन हैं?

शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

शपथ ग्रहण समारोह कहां हुआ?

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में।

समारोह में कौन-कौन शामिल हुए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन।