Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur House Maid Murder
जबलपुर: Jabalpur House Maid Murder मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के घमापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शीतलामाई इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 38 वर्षीय हाउस मेड गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 38 वर्षीय आरती चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अतुल कोरी ने महिला की गला दबाकर हत्या की और मौके से घर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। पड़ोसियों को जब अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने दरवाजा खोला, जहाँ भीतर आरती की लाश पड़ी मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।
इस घटना की सूचना मिलते ही घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी अतुल कोरी की तलाश तेज कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।