Bathinda Accident News: बेटी के साथ निकले पिता, एक झटके में हो गया खौफनाक कांड, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

Ads

Bathinda Accident News: बेटी के साथ निकले पिता, एक झटके में हो गया खौफनाक कांड, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 10:18 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 10:18 AM IST

Bathinda Accident News | Photo Credit: IBC24 Cutomize

HIGHLIGHTS
  • बठिंडा​ जिले में एक दर्दनाक हादसा
  • पिता की मौके पर ही मौत
  • 9 साल की ​बेटी गंभीर रूप से घायल

बठिंडा: Bathinda Accident News पंजाब के बठिंडा​ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य में लगे रोड रोलर की पिता-पुत्री चपेट में आ गए। जिसमें पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 9 साल की ​बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bathinda Accident Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना गणेशा बस्ती की तंग गली का है। दरअसल, यहां मृतक विशाल गुप्ता अपनी बेटी को लेकर स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था और घर के बाहर बने रैंप के पास पहुंचे, वहां फैली बजरी के कारण स्कूटी बेकाबू होकर फिसल गई। जिससे दोनों बीच सड़क पर ही गिर पड़े। उसी समय सड़क निर्माण में लगा रोड रोलर रिवर्स हो रहा था। चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और रोड रोलर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया।

घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद नौजवान वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। जहां बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को एंजेल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

बठिंडा जिले की गणेशा बस्ती की तंग गली में।

हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए?

पिता की मौत हो गई और 9 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है।

बच्ची को कहां भर्ती कराया गया है?

प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंजेल अस्पताल रेफर किया गया है।