लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख होंगे
Modified Date: July 30, 2025 / 09:38 pm IST
Published Date: July 30, 2025 9:38 pm IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

वह लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले वर्ष एक जुलाई को उप सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

इसके अलावा, नौसेना उप प्रमुख, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, पश्चिमी नौसैन्य कमान के अगले फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ होंगे। उन्होंने एक मई, 2024 को नौसेना उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगले नौसेना उप प्रमुख बनने वाले वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन एक अगस्त को कार्यभार संभालेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह एक अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर 1987 में 4 पैरा (विशेष बल) में कमीशन दिया गया था।

तीन दशक से अधिक के शानदार करियर के साथ, लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने ‘ऑपरेशन पवन’, ‘ऑपरेशन मेघदूत’, ‘ऑपरेशन रक्षक’ और ‘ऑपरेशन ऑर्किड’ में भाग लिया है।

अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि वह लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भी शामिल रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने अप्रैल 2022 में राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला था।

वर्ष 2005 में स्थापित यह कोर हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के दक्षिण-पूर्व में कांगड़ा घाटी के योल छावनी शहर में स्थित है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में