उपराज्यपाल ने अनंतनाग आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों से मुलाकात की

उपराज्यपाल ने अनंतनाग आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों से मुलाकात की

उपराज्यपाल ने अनंतनाग आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के परिजनों से मुलाकात की
Modified Date: July 24, 2026 / 03:07 pm IST
Published Date: July 24, 2026 3:07 pm IST

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के बडगाम जिले स्थित आवास पर शुक्रवार को उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल के साथ पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, पुलिस महानिरीक्षक वी. के. बिरदी और बडगाम के उपायुक्त अतहर आमिर खान भी मौजूद थे।

अधिकारियों के अनुसार, सिन्हा ने बडगाम के लालपोरा में कुरैशी के घर पर उनके परिजनों से मुलाक़ात की। उन्होंने ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल के सर्वोच्च बलिदान की सराहना की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात कुरैशी की बुधवार को अनंतनाग जिले के लाल चौक में एक आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वर्ष घाटी में हुए इस पहले आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया और आतंकवादियों के मददगार होने के संदेह में दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश


लेखक के बारे में