दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

Ads

दिल्ली के उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - March 13, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - March 13, 2026 / 01:05 PM IST

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधु ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की एक तस्वीर साझा की।

पोस्ट में कहा गया, “दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।”

संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में उत्तराखंड, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, लद्दाख, गुजरात, मध्य प्रदेश और दिल्ली के सांसदों तथा राज्यसभा के मनोनीत सदस्यों के लिए जलपान का आयोजन किया।

भाषा मनीषा माधव

माधव