एम वी गोविंदन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष ए बी राजेश बनेंगे मंत्री

एम वी गोविंदन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष ए बी राजेश बनेंगे मंत्री

एम वी गोविंदन ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया, विधानसभा अध्यक्ष ए बी राजेश बनेंगे मंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 2, 2022 5:40 pm IST

तिरुवनंतपुरम, दो सितंबर (भाषा) केरल में वाम सरकार में मामूली फेरबदल होगा और सत्तारूढ़ माकपा ने पार्टी के नवनियुक्त राज्य सचिव एम वी गोविंदन के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा की है।

यहां हुई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के राज्य सचिवालय की बैठक में यह फैसला लिया गया जहां यह भी तय हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष एम बी राजेश को मंत्री नियुक्त किया जाएगा।

पार्टी की राज्य समिति के सदस्य और थलास्सेरी विधायक ए एन शमशीर विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालेंगे।

गोविंदन को पिछले हफ्ते माकपा के राज्य सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद यह फेरबदल हुआ है। गोविंदन ने पार्टी संगठन में वरिष्ठ नेता कोडियेरी बालकृष्णन की जगह ली है जो बीमार हैं।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में