मध्यप्रदेश: सिवनी में तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: सिवनी में तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: सिवनी में तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Modified Date: June 6, 2025 / 07:47 pm IST
Published Date: June 6, 2025 7:47 pm IST

सिवनी, छह जून (भाषा) मध्यप्रदेश के सिवनी में शुक्रवार को सब्जी से लदे एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अरी पुलिस थाना प्रभारी आशीष खोबरागड़े ने बताया कि यह घटना सिवनी-कटंगी राजमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में अविनाश भलावी (35), अरविंद भालेकर (26) और रोहित कुमरे (23) की मौके पर ही मौत हो गई। वे सिवनी शहर जा रहे थे, जबकि ऑटो कटंगी की ओर जा रहा था।’’

खोबरागड़े ने बताया कि मौके से फरार ऑटो चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में