गुना (मप्र), दो जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर दीवार में जा घुसी, जिससे दो यात्रियों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विजयपुर थाने के प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि यह घटना गुना जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर ग्राम डोंगर के पास दोपहर करीब एक बजे हुई।
उन्होंने कहा कि इस हादसे में जसवंत लोधा (48) एवं उसकी पत्नी गायत्री बाई (39) की मौके पर ही मौत हो गई।
गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उनके अनुसार घायलों में चार को जिला अस्पताल एवं दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त ये लोग ग्राम खुरई से अपने घर पगारा लौट रहे थे।
भाषा सं रावत रावत राजकुमार
राजकुमार