मप्र : कार के नहर में गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक बालक लापता

मप्र : कार के नहर में गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक बालक लापता

मप्र : कार के नहर में गिरने से दो महिलाओं की मौत, एक बालक लापता
Modified Date: September 8, 2023 / 01:53 pm IST
Published Date: September 8, 2023 1:53 pm IST

धार (मप्र), आठ सितंबर (भाषा) मध्य प्रदेश के धार जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर ओंकारेश्वर बांध के नहर में गिरने से इसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और एक बालक लापता हो गया। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने कहा कि हादसा धार जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जामनिया में बृहस्पतिवार रात को हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत सिंह बकरवाल ने बताया कि हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो महिलाओं कुसुम (32) एवं झालू बाई (55) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में 10 वर्षीय ओम लापता है, जिसकी बचावकर्मी एवं गोताखोर तलाश कर रहे हैं। बाकी तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

भाषा सं रावत रावत सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में