मप्र : गुना में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच अन्य लोग घायल

मप्र : गुना में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच अन्य लोग घायल

मप्र : गुना में कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, पांच अन्य लोग घायल
Modified Date: April 4, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: April 4, 2026 6:51 pm IST

गुना, चार अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के गुना जिले में शनिवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराकर करीब 40 फुट गहरी खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बच्चे सहित परिवार के पांच अन्य सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब सात बजे गुना बायपास रोड पर उस समय हुआ, जब उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक परिवार उज्जैन से लखनऊ जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में अनीता अग्रवाल (54) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज गुना के जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि रायबरेली जिले के बछरावां निवासी अग्रवाल परिवार उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन करने आया था।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा

सं, दिमो रवि कांत


लेखक के बारे में