मानवीय सहायता के लिए भारत आने वाला महान एयर का विमान अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त: ईरानी अधिकारी

Ads

मानवीय सहायता के लिए भारत आने वाला महान एयर का विमान अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त: ईरानी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 12:26 AM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 12:26 AM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) ईरान के अधिकारियों ने दावा किया कि सोमवार को ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर हुए अमेरिकी हवाई हमले में ‘महान एयर’ का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इससे मानवीय सहायता सामग्री जुटाने के लिए भारत जा रहे मिशन में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि विमान को इस सप्ताह नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी ताकि ईरानी लोगों के लिए आवश्यक चिकित्सा सामग्री और सहायता सामग्री लाई जा सके।

अमेरिकी अधिकारियों ने अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

ईरान के अधिकारियों ने बताया कि मशहद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हमले के बाद विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

खबरों के मुताबिक, विमान के एक अप्रैल को नयी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी। भारत ने 18 मार्च को रेड क्रिसेंट सोसाइटी के माध्यम से ईरान को चिकित्सा सामग्री की पहली खेप भेजी थी।

नयी दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास ने इस सहायता के लिए भारत के लोगों का आभार व्यक्त किया था।

‘महान एयर’ एक निजी स्वामित्व वाली ईरान की विमानन कंपनी है, जो पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के कई देशों में उड़ानों का परिचालन करती है।

भाषा जितेंद्र अमित

अमित