मानसिक विक्षिप्त युवती से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात करवाकर जलाया चार माह के भ्रूण को

मानसिक विक्षिप्त युवती से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात करवाकर जलाया चार माह के भ्रूण को

मानसिक विक्षिप्त युवती से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, फिर गर्भपात करवाकर जलाया चार माह के भ्रूण को
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: June 19, 2021 5:28 pm IST

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त 19 वर्षीय लड़की से कथित दुष्कर्म में 70 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके 50 वर्षीय दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर लड़की के चार माह के शिशु का गर्भपात करा जलाने का भी आरोप है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Read More: छत्तीसगढ़ में 10 हजार से नीचे आया एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा, बीजापुर में सर्वाधिक 65 नए संंक्रमितों की पुष्टि

इस मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित लड़की जिले के जलगांव जमोद तहसील के इस्लामपुर गांव में 70 वर्षीय आरोपी के खेत में जाया करती थी। आरोपी ने सितंबर 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के एक दोस्त ने भी मार्च 2021 तक कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Read More: टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल हुई मध्यप्रदेश की बेटी पूजा वस्त्रकार, सीएम शिवराज बोले- नाज है बेटियों पर

अधिकारी ने कहा, ‘ जब पीड़ित लड़की गर्भवती हो गयी तो दोनों आरोपियों ने उसे गर्भपात की दवा खाने को विवश किया। दोनों ने गर्भपात के बाद उसके चार माह के शिशु को भी जला दिया।’ पुलिस को हाल ही में इस मामले की शिकायत मिली थी। पुलिस उप-निरीक्षक सचिन वाकडे ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को 22 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Read More: हिन्दी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : CM भूपेश बघेल, पंडित माधवराव सप्रे जयंती समारोह का किया शुभारंभ


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"