बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक गांव में 93 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से बहुत से लोग एक भोज में शामिल हुए थे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय अधिकारियों ने 700 से अधिक लोगों की जनसंख्या वाले पोटा गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।
Read More: महिला से अवैध संबंध पुलिसकर्मी को पड़ गया भारी, परिजनों ने दिनदहाड़े कर दी जमकर धुनाई
एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में एक जांच शिविर में 15 ग्रामीण संक्रमित पाए गए थे और इसके कुछ दिन बाद आयोजित दूसरे शिविर में 78 लोगों में संक्रमण पाया गया था। अधिकारी ने उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी जिसके अनुसार संक्रमण का शिकार होने से पहले ज्यादातर लोग पोटा में एक भोज में शामिल हुए थे।
Read More: पेट्रोल-डीजल, जिला प्रशासन ने जारी किया 15 से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन का आदेश
हाल ही में खामगांव में कोविड-19 के एक रोगी की मौत होने के बाद पोटा में भोज का आयोजन किया गया था। एक ग्रामीण ने बताया कि भोज में बहुत से लोग शामिल हुए थे। अधिकारी ने कहा कि गांव को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है तथा अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
Read More: CAF की 19वीं बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप
उन्होंने बताया कि लक्षण वाले मरीजों को कोविड केंद्र में स्थानांतरित किया जा रहा है और बिना लक्षण वाले संक्रमितों को घर पर पृथक-वास में रहने के लिए कहा जा रहा है।
Read More: मध्यप्रदेश में आज रिकॉर्ड 8 हजार 998 नए कोरोना मरीज मिले, 40 संक्रमितों की मौत