महाराष्ट्र : नासिक में ऑटोरिक्शा-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : नासिक में ऑटोरिक्शा-ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 26, 2021 / 04:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

नासिक (महाराष्ट्र), 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफड़ तालुका के लासलगांव-विनचुर मार्ग पर एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लासलगांव थाने के अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार देर रात की है और दुर्घटना में मारे गए सभी लोग ऑटोरिक्शा पर सवार थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ऑटोरिक्शा में बैठ कर लोग विनचुर से लासलगांव जा रहे थे कि रास्ते में तेज गति ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि मरने वालों में ऑटोरिक्शा चालक के अलावा चार लोग शामिल हैं जिनकी उम्र 40 से 65 साल के बीच है ।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की पहचान सुनील सोनवणे के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा अर्पणा रंजन

रंजन