महाराष्ट्र : नासिक में शिवसेना पदाधिकारी पर हमला

महाराष्ट्र : नासिक में शिवसेना पदाधिकारी पर हमला

महाराष्ट्र : नासिक में शिवसेना पदाधिकारी पर हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: July 19, 2022 1:44 pm IST

नासिक (महाराष्ट्र), 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने शिवसेना के एक पदाधिकारी पर हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10.45 बजे नासिक के एमजी रोड इलाके में हुए हमले में शिवसेना के पदाधिकारी नीलेश उर्फ बाला कोकाने घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, कोकाने अपने दोपहिया वाहन पर सवार थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि हमले में कोकाने घायल हो गए और उन्हें गंगापुर रोड के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि हमले की सूचना मिलने पर भद्रकाली और सरकारवाड़ा पुलिस थानों के गश्ती दस्ते ने अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की तलाशी ली।

भाषा सुरभि पारुल

पारुल


लेखक के बारे में