केरल के कोल्लम में महावत की चाकू मारकर हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल के कोल्लम में महावत की चाकू मारकर हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल के कोल्लम में महावत की चाकू मारकर हत्या, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: July 31, 2026 / 12:33 pm IST
Published Date: July 31, 2026 12:33 pm IST

कोल्लम (केरल), 31 जुलाई (भाषा) केरल में कोल्लम जिले के थ्रिक्कडावूर में दोस्तों के बीच विवाद के बाद एक महावत की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पाल्कुलंगरा के राजू के रूप में हुई है जो वह थ्रिक्कडावूर मंदिर में महावत का काम करता था।

महावत वह व्यक्ति होता है जो हाथी की देखभाल और उसे नियंत्रित करने का काम करता है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुथिराक्कडावु में उस समय हुई जब आरोपी श्याम ने राजू और उसके दोस्त नवीनकुमार से मुलाकात की।

उसने बताया कि इस दौरान श्याम और नवीनकुमार के बीच विवाद हो गया। दोनों ही कथित तौर पर शराब के नशे में थे।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद श्याम ने अपने दोस्त महेश को बुलाया तथा दोनों ने राजू एवं नवीनकुमार पर हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि श्याम ने राजू पर चाकू से वार किया।

उसने बताया कि हमले में घायल राजू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अंचलुमूडु पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी श्याम की तलाश की जा रही है।

भाषा प्रचेता राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में