Bus Accident In Gujarat : गुजरात में हुआ बड़ा बस हादसा, 2 बच्चियों की हुई मौत, 64 यात्री गंभीर रूप से घायल

Bus Accident In Gujarat : गुजरात के डांग एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Bus Accident In Gujarat : गुजरात में हुआ बड़ा बस हादसा, 2 बच्चियों की हुई मौत, 64 यात्री गंभीर रूप से घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections

Modified Date: July 7, 2024 / 10:13 pm IST
Published Date: July 7, 2024 10:13 pm IST

अहदाबाद : Bus Accident In Gujarat : गुजरात के डांग एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 64 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra 2024 : रामलला की नगरी में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, मंदिर के महंत सुनाई ये कथा, देखें वीडियो 

64 लोग गंभीर रूप से घायल

Bus Accident In Gujarat :  मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात के डांग में एक लग्जरी बस के खाई में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 64 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अहवा और सापुतारा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस सूरत से आ रही थी और शहूर पर्यटन स्थल सापुतारा जा रही थी। इस बस में करीब 70 यात्री सवार थे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.