कृषि उत्पादों से मूल्य वर्धित सामग्री बना कर बेचने से किसानों की आय बढ़ेगी : केरल के मंत्री

कृषि उत्पादों से मूल्य वर्धित सामग्री बना कर बेचने से किसानों की आय बढ़ेगी : केरल के मंत्री

कृषि उत्पादों से मूल्य वर्धित सामग्री बना कर बेचने से किसानों की आय बढ़ेगी : केरल के मंत्री
Modified Date: February 1, 2023 / 11:01 am IST
Published Date: February 1, 2023 11:01 am IST

पथनमथिट्टा (केरल), एक फरवरी (भाषा) केरल के कृषि मंत्री पी प्रसाद ने कहा कि राज्य के किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों से मूल्य वर्धित सामग्री बनानी चाहिए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड के रूप में बेचना चाहिए।

पथनमथिट्टा जिले के रन्नी में कुदुम्बश्री परियोजनाओं के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करने के बाद मंत्री ने कहा, ‘‘कृषि श्रम शक्ति का मशीनीकरण, किसान और मजदूर दोनों की मदद कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को कृषि उत्पादों से मूल्य वर्धित सामग्री बना कर उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रांड के रूप में बेचना चाहिए ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की मदद से रानी पेरुनाड पंचायत में कृषि कार्य बल को आवश्यक मशीनरी प्रदान की जाएगी।

प्रसाद ने आगे कहा ‘‘हमारा आहार और जीवन शैली बीमारियों को आमंत्रित करते हैं, इसलिए हमें उनसे बचने के लिए कृषि को अपनाना चाहिए।’’

मंत्री ने कुदुम्बश्री परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक ऐसी प्रणाली है जिसका दुनिया अनुकरण कर सकती है क्योंकि इस पहल ने केरल में महिलाओं को एक आर्थिक शक्ति में बदल दिया है।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में