पुरुष कर्मी एकल अभिभावक के रूप में बच्चों की देखरेख के लिए छुट्टी लेने के हकदार: जितेंद्र सिंह
पुरुष कर्मी एकल अभिभावक के रूप में बच्चों की देखरेख के लिए छुट्टी लेने के हकदार: जितेंद्र सिंह
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि ऐसे सरकारी पुरुष कर्मी अब बच्चों की देखरेख संबंधी छुट्टी लेने के हकदार हैं जो एकल अभिभावक हैं।
उन्होंने कहा कि ‘‘एकल पुरुष अभिभावक’’ में ऐसे कर्मचारी शामिल हैं जो अविवाहित, विधुर या तलाकशुदा हैं।
सिंह ने कहा कि यह सरकारी कर्मचारियों के जीवन को आसान बनाने के लिए यह एक बड़ा सुधार कदम है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश कुछ दिन पहले जारी किया गया, लेकिन किसी वजह से यह ज्यादा चर्चा में नहीं आ पाया।
कार्मिक राज्य मंत्री के हवाले से एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
भाषा
नेत्रपाल माधव
माधव

Facebook


