Mallikarjun Kharge Press Conference: “एफआईआर से कोई डरता हैं क्या, करने दो”.. पवन खेड़ा के घर पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, PM पर लगाए ये आरोप

Ads

Mallikarjun Kharge Press Conference: पवन खेड़ा के घर पुलिस छापे पर खरगे का बयान, बोले- गिरफ्तारी से नहीं डरते, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप।

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 04:06 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 04:06 PM IST

Mallikarjun Kharge Press Conference || Image- ANI New File

HIGHLIGHTS
  • पवन खेड़ा केस पर खरगे का बड़ा बयान
  • गिरफ्तारी से नहीं डरती कांग्रेस: खरगे
  • भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ मल्टी पासपोर्ट के आरोप लगाने के बाद हिमंता सरमा ने कांग्रेस नेताओं खासकर पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद असम की पुलिस आज पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थी। दावा किया जा रहा है कि, असम पुलिस के साथ दिल्ली की पुलिस भी मौजूद थी। (Mallikarjun Kharge Press Conference) हालांकि पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थी। वही इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर से भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एआईसीसी के प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

खरगे ने प्रेसवार्ता में पूछे गये सवाल पर कहा कि, गिरफ्तारी या एफआईआर से हम नहीं डरते। मौजूदा सरकार ने सीबीआई, ईडी का उनके खिलाफ भरपूर इस्तेमाल किया है। खरगे ने आरोप लगाया कि, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाते है, वापसी के बाद उन्हें भाजपा अपने वाशिंग मशीन में धोकर अपनी पार्टी में ले लेती है।

आवास पर नहीं मिले पवन खेड़ा

गौरतलब है कि,असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (Mallikarjun Kharge Press Conference) हिमंता का दावा था कि, उनकी और उनके परिवार की छवि धूमिल करने के मकसद से कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक तौर पर कई फर्जी दस्तावेज पेश किये थे।

बहरहाल अब खबर मिली है कि, असम की पुलिस ने पवन खेड़ा के नई दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की है। इस दौरान असम पुलिस के अफसरों के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे। हालांकि पवन खेड़ा वहां नहीं थें। इस मामले पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि, “वह कल गुवाहाटी से भाग गए थे। मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।”

 

क्या थे हिमंता बिस्वा सरमा पर आरोप?

बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश के सीएम हिमंता सरमा के खिलाफ चौतरफा हमले कर रही है। कांग्रेस का सनसनीखेज आरोप है कि, सरमा की पत्नी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं। (Mallikarjun Kharge Press Conference) उन्होंने यह भी कहा कि उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके अनुसार स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं। हालांकि, सीएम हिमंता ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी

हालांकि हिमंता सरमा ने उलटे कांग्रेस और उनके नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से झूठे आरोप लगाने की बात कही थी। (Pawan Khera Assam Police Raid) उन्होंने यह भी कहा था कि, वह इस झूठ के खिलाफ कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करा रहे है, उन पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहें है।

इसी कड़ी में आज हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए फिर से एक बार विपक्षी दल के नेता पवन खेड़ा पर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस के लोग फालतू हैं, कोई अक्‍ल ही नहीं है। राहुल गांधी पागल है, ये पवन खेड़ा उससे भी बड़ा पागल है। हमने उनके खिलाफ एक्‍शन तो लिया ही है। (Mallikarjun Kharge Press Conference) मैं एक और एक्‍शन उनके खिलाफ लेने जा रहा हूं। बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। इसके बारे में अभी नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं पवन खेड़ा को पवन पेड़ा बना दूंगा।”

 

‘भाजपा सत्ता के अहंकार में डूबी है’ : कांग्रेस

पवन खेड़ा के खिलाफ कार्रवाई पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज की प्रतिक्रिया सामने आई है। दीपक बैज ने कहा है कि, भारतीय जनता पार्टी सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। असम के सीएम को चाहिए कि, आरोपों के सम्बन्ध में तथ्य पेश करें। (Mallikarjun Kharge Press Conference) बीजेपी खुद इसका जवाब नहीं दे पा रही हैं। भाजपा लोकतंत्र को कुचल कर चुनाव जीतना चाहती है क्योंकि वो सत्ता के अहंकार में डूबे है।

इन्हें भी पढ़ें:-

ठाणे में एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

एसडीएचआई को चार ‘डुअल-फ्यूल’ अमोनिया मालवाहक जहाज बनाने का मिला ठेका

ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की ट्रंप की चेतावनी पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चिंता जताई

वेनेजुएला के राष्टूपति पद का चुनाव लड़ सकता हूं : ट्रंप ने मजाक में कहा

ठाणे में निर्माणाधीन स्थल पर सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मजदूर गिरफ्तार

Q1. खरगे ने पवन खेड़ा मामले पर क्या कहा?

खरगे ने कहा कि कांग्रेस गिरफ्तारी या एफआईआर से नहीं डरती और लड़ाई जारी रखेगी।

Q2. पवन खेड़ा के घर पुलिस क्यों पहुंची थी?

हिमंता सरमा की शिकायत पर फर्जी दस्तावेज पेश करने के आरोप में पुलिस कार्रवाई हुई।

Q3. भाजपा पर खरगे ने क्या आरोप लगाए?

खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास करती है।

शीर्ष 5 समाचार