(फोटो के साथ)
कोलकाता, आठ अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 15.37 लाख रुपये घोषित की, जो पांच वर्ष पहले 2021 के चुनाव में बताए गए 16.72 लाख रुपये से 1.3 लाख कम है।
हलफनामे के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कोई देनदारी और कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं होने की जानकारी दी है, जो 2021 की स्थिति के समान है।
हलफनामे में बताया गया है कि उनकी कुल चल संपत्ति का मूल्य 15,37,509.71 रुपये है, जो 2021 की तुलना में लगभग 1.3 लाख रुपये कम है। पहले की तरह उन्होंने अपने नाम पर किसी भी अचल संपत्ति का उल्लेख नहीं किया है।
बनर्जी के हलफनामे के अनुसार, उनके पास नकद राशि 2021 के 69,255 रुपये से बढ़कर 75,700 रुपये हो गई है, जबकि उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा 12.7 लाख रुपये से अधिक बैंक जमा है।
भाषा
राखी राजकुमार
राजकुमार