Mamta Banerjee Latest News: राज्यसभा में इस चीज पर लगा बैन तो भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- जय हिंद से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा, SIR पर भी कही ये बात

राज्यसभा ने इस चीज पर लगाया बैन तो भड़कीं ममता बनर्जी, Mamata Banerjee furious over Rajya Sabha ban on this item

Mamta Banerjee Latest News: राज्यसभा में इस चीज पर लगा बैन तो भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- जय हिंद से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा, SIR पर भी कही ये बात

Bengal Protocol Row. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: November 26, 2025 / 04:00 pm IST
Published Date: November 26, 2025 3:58 pm IST

कोलकाताः Mamta Banerjee Latest News: 1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले राज्यसभा सचिवालय ने सदस्यों को संसदीय शिष्टाचार और अनुशासन को लेकर नया बुलेटिन जारी किया है। इस बुलेटिन में सदन की गंभीरता बनाए रखने के लिए नारेबाजी समेत जय हिंद, वंदे मातरम, थैंक यू जैसे शब्दों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर अब देश में सियासत गर्म हो गई है। इस मामले पर अब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जय हिंद से जो टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस पर कहा कि क्यों नहीं बोलेंगे? जय हिंद और वंदे मातरम् हमारा राष्ट्रीय गीत है। यह हमारी आजादी का नारा है। जय हिंद हमारे नेताजी का नारा है। इससे जो टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा।”

 

BLO की मौत को लेकर कही ये बड़ी बात

Mamta Banerjee Latest News: संविधान दिवस के अवसर पर रेड रोड स्थित बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी लोगों की नागरिकता पर सवाल उठाया जा रहा है। वहीं, बीएलओ और एसआईआर की मौत पर ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। मेरे पास पूरा रिकॉर्ड है कि कौन आत्महत्या से मरा, कौन सदमे से मरा। कई लोग अभी भी आत्महत्या से मर रहे हैं। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बीएलओ की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? इसे जल्दबाजी में लागू करने की क्या जरूरत थी?.. वे बीएलओ को धमकी देते हैं कि उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा और उनकी नौकरी छीन ली जाएगी। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि आपकी नौकरी कब तक रहेगी? लोकतंत्र रहेगा, लेकिन आपकी नौकरी नहीं रहेगी।”

यह भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।