Mamta kulkarni News : शंकराचार्य का अपमान पड़ा महंगा! विवादित टिप्पणी के बाद अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी पर गिरी गाज, किन्नर अखाड़े ने दिखाया बाहर का रास्ता

अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी को विवादित बयानों के बाद किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया। अखाड़ा परिषद ने स्पष्ट किया कि उनके बयानों से अखाड़े का कोई संबंध नहीं है।

Mamta kulkarni News : शंकराचार्य का अपमान पड़ा महंगा! विवादित टिप्पणी के बाद अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी पर गिरी गाज, किन्नर अखाड़े ने दिखाया बाहर का रास्ता

mamta kulkarni News/ Image Source : x

Modified Date: January 27, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: January 27, 2026 9:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अभिनेत्री से साध्वी बनी ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर किया गया।
  • विवादित बयानों के कारण अखाड़े की मर्यादा को ठेस पहुँची।
  • अखाड़ा परिषद ने स्पष्ट किया कि ममता कुलकर्णी का अब अखाड़े से कोई संबंध नहीं है।

नई दिल्ली : किन्नर अखाड़े से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ अभिनेत्री से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर कर दिया गया है। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ममता कुलकर्णी का अब अखाड़े से कोई संबंध नहीं है। यह कार्रवाई ममता द्वारा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दिए गए विवादित बयानों के बाद की गई है, जिससे अखाड़े की मर्यादा को ठेस पहुँची थी।

Mamta Kulkarni controversy क्या है पूरा मामला ?

दरअसल यह पूरा विवाद की माघ मेला क्षेत्र की एक घटना से शुरू हुआ , जहाँ शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मौनी अमावस्या के दिन पालकी में संगम जाने से रोके जाने का विरोध हो रहा था। Mamta Kulkarni statements इसी मामले में ममता कुलकर्णी ने शंकराचार्य पर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे अखाड़ा परिषद में नाराजगी फैल गई। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अखाड़ा किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहता है।

ममता कुलकर्णी के टिप्पणियों से अखाड़े का नहीं है संबध

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और बटुकों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जाहिर क है।Swami Avimukteshwaranand,  उन्होंने कहा कि वे स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती से दीक्षित हैं और सन्यास परंपरा का सम्मान करती हैं। हालांकि, ममता कुलकर्णी द्वारा लगातार की जा रही टिप्पणियों से किनारा करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से अखाड़े से बाहर करने का निर्णय लिया गया, क्योंकि उनके बयानों से किन्नर अखाड़े का कोई आपसी व्यवहार का संबध नहीं है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.