पति पर एक हजार रुपये के बदले अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Ads

पति पर एक हजार रुपये के बदले अपनी पत्नी को दोस्तों के हवाले करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 08:38 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 08:38 PM IST

बदायूं (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में कथित रूप से एक हजार रुपये के बदले अपनी पत्नी को अपने दोस्तों की हवस का शिकार बनवाने को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि रविवार शाम गैस एजेंसी पर जाते समय उसके पति ने बाल किशन और पप्पू नामक युवकों से एक हजार रुपये लिये तथा उसे उनके साथ भेज दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि रास्ते में दोनों ने एक बाग में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने शिकायत की, जिसके आधार पर बाल किशन, पप्पू और महिला के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बालकिशन और पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार