Wife murdered for insurance money in Hamirpur || Image- AI Generated File
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की ललपुरा थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार आरोपियों को घटना में इस्तेमाल की गई कार के साथ गिरफ्तार किया है। (Wife murdered for insurance money in Hamirpur) पुलिस के मुताबिक़ हत्या बीमा की रकम हासिल करने के लिए की गई थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक 29 जुलाई 2026 को थाना ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान महिला की पहचान रीता, पत्नी अमर सिंह, निवासी ग्राम बमरौली, थाना मौदहा, जिला हमीरपुर के रूप में हुई। इसके बाद 31 जुलाई को मृतका के पिता की शिकायत पर पति अमर सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई गई।
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी पुष्पेंद्र सोनी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अमर सिंह को अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए तैयार किया। रीता के नाम पर जीवन बीमा कराया गया था। योजना यह थी कि हत्या के बाद मिलने वाली बीमा राशि में से 1.5 लाख रुपये अमर सिंह को दिए जाएंगे और बाकी रकम आरोपी आपस में बांट लेंगे। (Wife murdered for insurance money in Hamirpur) योजना के अनुसार अमर सिंह अपनी पत्नी रीता को कार से पौथिया नहर मार्ग पर ले गया। कुछ देर बाद अन्य आरोपी भी कार लेकर वहां पहुंचे। पहले महिला को टक्कर मारकर सड़क किनारे गिराया गया। इसके बाद उसे दोबारा सड़क पर लाकर कार से फिर कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी कार लेकर फरार हो गए।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस ने जांच के आधार पर अमर सिंह के अलावा अमित गुप्ता उर्फ राम, पुष्पेंद्र सोनी उर्फ साहिल और अभय सिंह उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को साईं दाता आश्रम के पास से पकड़ा गया। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अर्टिगा कार और एक सिम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 61(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
थाना ललपुरा पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी/सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए मु0अ0सं0 74/2026 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस से संबंधित 04 वांछित अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में।#UPPolice #HamirpurPolice… pic.twitter.com/T91WMK2E13
— HAMIRPUR POLICE (@hamirpurpolice) August 1, 2026
बीमा के 44 लाख के लिए महिला की हत्या का खुलासा
⏩️ पति ने साथियों संग रची हत्या की साजिश।
⏩️ कार से कुचलकर हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप।
⏩️ पुलिस ने पति समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
⏩️ वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की गई।
⏩️ ललपुरा थाना… pic.twitter.com/zXpAMWNhg7
— Mahua Khabar (@MahuaKhabarr) August 1, 2026
भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला
अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल
एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा
महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार