सेउटा (स्पेन), एक अगस्त (एपी) इस हफ्ते 50,000-60,000 प्रवासियों द्वारा सीमा का उल्लंघन किये जाने के बाद स्पेन ने घोषणा की कि वह उत्तरी अफ्रीका में अपने क्षेत्र सेउटा और मोरक्को के बीच समुद्री सीमा पर 500 मीटर लंबा (1600 फुट) अवरोधक लगायेगा।
मोरक्को के साथ लगती स्पेन के सेउटा सीमा पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। स्पेन सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्पेन सरकार ने कहा कि मृतकों में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जो डूब गए और कुछ ‘ब्रेकवॉटर बैरियर’ को पार करने की भगदड़ में मारे गए।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सेउटा की घटनाओं पर यूरोपीय संघ के कुछ नेताओं की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि स्पेन को यूरोपीय संघ के सीमा-रहित शेंगेन क्षेत्र से निलंबित करने की मांग ‘पूर्वाग्रह, फर्जी खबरों, अज्ञानता या राजनीतिक स्वार्थ’ से प्रेरित है
शनिवार सुबह तैरकर सेउटा के ताराजल तट पर पहुंचे कुछ थके-हारे प्रवासियों को सैनिकों ने सीमा के पार वापस भेज दिया।
स्पेन के गृह मंत्रालय का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका में स्पेन के इलाके में दाखिल होने वालों में ज़्यादातर लोग पहले ही मोरक्को लौट चुके हैं।
स्पेन के गृह मंत्री फर्नांडो ग्रांडे-मार्लास्का ने शनिवार को सेउटा में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आते हैं।’’
जब यह सवाल पूछा गया कि दोनों तरफ कड़ी सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग सीमा कैसे पार कर पाए और क्या मोरक्को से सेउटा को कोई खतरा है, तो मार्लास्का ने रबात में मौजूद सरकार का बचाव किया।
उन्होंने कहा, ‘‘इन घटनाओं का स्पेन और मोरक्को को मिलकर जायज़ा लेने की ज़रूरत है। लेकिन पड़ोसी देशों के साथ सहयोग की वजह से ही स्पेन ’24 घंटे में हालात को सामान्य कर पाया।’’
यूरोपीय संघ के नेताओं ने मिलकर कदम उठाने की मांग की। संघ के 22 देशों के नेताओं ने सेउटा के हालात पर मिलकर कदम उठाने की मांग की।
एपी राजकुमार माधव
माधव