दक्षिण दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

दक्षिण दिल्ली में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 19, 2025 / 06:32 PM IST,
    Updated On - May 19, 2025 / 06:32 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता 10 वीं कक्षा की छात्रा है और शनिवार को आरोपी ने संगम विहार इलाके में स्थित अपने आवास पर कथित रूप से उससे बलात्कार किया।

सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक राज कमल को 18 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ’17 मई को शाम करीब छह बजे पीड़िता ने बताया कि वह बाजार से रजिस्टर खरीदने जा रही थी, तभी पास में रहने वाले कमल ने उससे कहा कि उसके घर में एक रजिस्टर है, जिसे वह उधार ले सकती है।’

अधिकारी ने बताया कि बाद में उसने अपने घर में उससे कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

नोमान संतोष

संतोष