ओडिशा में पत्नी को वापस पाने के लिए व्यक्ति ने ग्रामीण का सिर काटकर पूजा घर में दफनाया, गिरफ्तार
ओडिशा में पत्नी को वापस पाने के लिए व्यक्ति ने ग्रामीण का सिर काटकर पूजा घर में दफनाया, गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 21 अगस्त (भाषा) ओडिशा के बोलांगीर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी अलग हो चुकी पत्नी को वापस पाने के लिए तंत्र-मंत्र के तहत कथित तौर पर पड़ोसी गांव के एक निवासी का सिर काटकर उसे अपने पूजा-घर में दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह मामला पिछले बृहस्पतिवार को उस समय सामने आया, जब 18 अगस्त से लापता तेबादामुंडा गांव निवासी संतोष खरसेल (45) का सिर कटा शव बगड़ा गांव के एक तालाब से बरामद किया गया।
जांच में पता चला कि खरसेल को आखिरी बार शत्रुघ्न साहू (40) के साथ देखा गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि साहू को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, लेकिन दावा किया कि हत्या शराब पीने के बाद हुई तीखी बहस का नतीजा थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद की पूछताछ में साहू ने स्वीकार किया कि उसने यह वारदात करीब तीन साल पहले उसे छोड़कर चली गई अपनी पत्नी को वापस पाने के इरादे से की थी।
अधिकारी ने बताया कि साहू के अपराध स्वीकार करने के बाद पीड़ित के सिर को उसके घर के पूजा कक्ष से बाहर निकाला गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी ने बताया, ‘हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।’
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


