बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के छात्र ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की

बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के छात्र ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की

बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान के छात्र ने छात्रावास के कमरे में आत्महत्या की
Modified Date: August 22, 2026 / 12:53 am IST
Published Date: August 22, 2026 12:53 am IST

बेंगलुरु, 21 अगस्त (भाषा) भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएस) के एक इंजीनियरिंग छात्र ने कथित तौर पर परिसर स्थित छात्रावास के कमरे में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी 22 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह उस समय चला जब उसके साथी छात्र उसके कमरे में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छात्र कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने आत्मघाती कदम उठाने के पीछे निजी कारणों का जिक्र किया है।

पुलिस ने बताया कि सदाशिवनगर थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में