झारखंड में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई

झारखंड में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई

झारखंड में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई
Modified Date: August 22, 2026 / 08:03 am IST
Published Date: August 22, 2026 1:04 am IST

चाईबासा (झारखंड), 21 अगस्त (भाषा) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान डुब्राज पिंगुआ (32) और उनके भतीजे सरजोम पिंगुआ (27) के रूप में हुई है। दोनों बृहस्पतिवार शाम नूरदा गांव में एक उत्सव मनाने के दौरान स्थानीय लोगों के साथ देशी शराब पी रहे थे, तभी अचानक मिट्टी की दीवार उनके ऊपर गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों के शव बाहर निकाले और घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

भाषा शुभम आशीष

आशीष

आशीष


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।