रांची में मुठभेड़ के बाद कारोबारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रांची में मुठभेड़ के बाद कारोबारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रांची, 22 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक हथियारबंद व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उस पर एक जमीन कारोबारी की हत्या में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भी घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि पंडरा पुलिस चौकी क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी सत्यम पाठक (35) के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा, “पाठक 40 वर्षीय भार्गव सिंह की हत्या में शामिल था। गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो उसने सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की।”
उन्होंने कहा, “इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे उसके पैरों में चोट आई।”
पुलिस के मुताबिक, पाठक ने कथित तौर पर मंगलवार को ओटीसी ग्राउंड के पास भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के मुख्य आरोपी विजय टेटे को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
रांची के पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया एक भवन निर्माण कंपनी के मालिक भार्गव सिंह की हत्या जमीन से जुड़े विवाद के कारण की गई थी।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


