तीन साल की बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Modified Date: July 16, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: July 16, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया के मूल निवासी चंदन कुमार (37) ने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया है।

तीन साल की बच्ची 10 जुलाई की शाम को लापता हो गई थी, जिसके बाद कापसहेड़ा पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 14 और 15 जुलाई की दरमियानी रात के दौरान, पुलिस ने एफआईएमटी कॉलेज के पास कापसहेड़ा नाले से इस बच्ची का शव बरामद किया।’

पुलिस ने कहा कि अपराध टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया था।

जांच के दौरान, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और चंदन कुमार की पहचान संदिग्ध के तौर पर की जो उसी इमारत में रहता था जहां पीड़ित परिवार रहता है।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को कापसहेड़ा में उसके ठिकाने पर छापेमारी की गई।

जब टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में, आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि पेशे से दर्जी आरोपी शादीशुदा है और उसकी पत्नी और पांच साल का बेटा बलिया में उसके पैतृक गांव में रहते हैं।

पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में