नंदनगरी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

नंदनगरी में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - May 9, 2023 / 04:23 PM IST,
    Updated On - May 9, 2023 / 04:23 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में 38 वर्षीय दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना शनिवार की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मोहम्मद इमाम उर्फ इमामुद्दीन उर्फ इमरान के तौर पर हुई है जो नंदनगरी का निवासी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इमाम पहले सशस्त्र कानून, लूट, हमला और चोरी समेत 18 मामलों में शामिल रहा है।

भाषा नोमान नरेश

नरेश