नोएडा में तमंचा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में तमंचा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नोएडा में तमंचा रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: June 24, 2021 7:41 am IST

नोएडा, 24 जून (भाषा) नोएडा पुलिस ने बुधवार रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गश्त के दौरान एक युवक को अवैध रूप से देसी तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करने वाला बंटी बुधवार रात को देसी तमंचा लेकर जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान बंटी ने बताया कि वह फैक्ट्री में अन्य मजदूरों पर रौब जमाने के लिए देसी तमंचा लेकर चलता था।

भाषा सं मनीषा सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में