सोशल मीडिया पर चाकू के साथ तस्वीरें डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Ads

सोशल मीडिया पर चाकू के साथ तस्वीरें डालने के आरोप में युवक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 3, 2026 / 05:50 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 05:50 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) अपनी आपराधिक छवि को दिखाने के लिए चाकू के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बलजीत नगर के रहने वाले दिव्यांशु उर्फ प्रियांशु के तौर पर हुई है और उसे शादीपुर इलाके से पकड़ा गया तथा उसके पास से बटन से खुलने वाला एक चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को एक सोशल मीडिया अकाउंट मिला, जिस पर दिव्यांशु ने चाकू के साथ पोज़ देते हुए अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इन पोस्ट से लोगों में डर और दहशत फैल रही थी और आपराधिक व्यवहार को बढ़ावा मिल रहा था।’ इस अकाउंट का उपयोग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के बाद पटेल नगर थाने में सशस्त्र कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पूछताछ के दौरान, दिव्यांशु ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने और आपराधिक छवि बनाने के लिए तस्वीरें अपलोड की थीं।

पुलिस ने बताया कि दिव्यांशु दो और आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें से एक मामला मोती नगर थाने में दर्ज है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार