बीमार महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बीमार महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

बीमार महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: July 22, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: July 22, 2026 5:57 pm IST

चेन्नई, 22 जुलाई (भाषा) चेन्नई पुलिस ने एक घर में कथित रूप से घुसने और 48-वर्षीय बीमार महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 29-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चेन्नई के चेटपेट निवासी महिला का स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण चूलैमेडु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। चिकित्सा सुविधा के कारण वह अस्थायी रूप से पूर्वी नमाचिवायापुरम में अपनी बहन के घर रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को महिला जब सो रही थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से उस घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने चूलैमेडु पुलिस थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चूलैमेडु थाने के निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अन्ना नगर निवासी केशब कुमार पोकड़ी (29) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि पोकड़ी एक स्थानीय भोजनालय में खाना पकाने का काम करता है।

पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई की रात पोकड़ी नमाचिवायापुरम में अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था और वहीं रुक गया था। अगले दिन सुबह तड़के वह कथित रूप से पास के घर में घुसा और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पोकड़ी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में