दिल्ली में 1.90 लाख रुपये की चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद

Ads

दिल्ली में 1.90 लाख रुपये की चोरी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, नकदी बरामद

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 07:23 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट मेट्रो क्षेत्र से 1.90 लाख रुपये चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से चोरी की पूरी नकदी बरामद कर ली गई। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके और आसपास के स्थानों से सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग का विश्लेषण करने के बाद आरोपी सोनू का पता लगाया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चोरी के बाद 18 अगस्त को कश्मीरी गेट मेट्रो पुलिस थाने में एक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्ध की पहचान की। पुलिस को बाद में पता चला कि उसने नबी करीम में अपना किराए का परिसर खाली कर दिया है।

अधिकारी के मुताबिक, स्थानीय खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने सोनू को किराड़ी के प्रेम नगर से पकड़ लिया।

पुलिस ने कहा कि चोरी की गई पूरी 1.90 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश