Jagannath Temple Explosion Threat: महिला ने I Love You का नहीं दिया जवाब, ठनका लड़के का माथा, देश के इस मशहूर मंदिर को बम से उड़ाने की दी धमकी
महिला ने I Love You का नहीं दिया जवाब, ठनका लड़के का माथा, Odisha Jagannath Temple Explosion Threat News
- प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर दी धमकी
- जगन्नाथ मंदिर और शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप
- आरोपी गिरफ्तार, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
पुरी: Jagannath Temple Explosion Threat ओडिशा के पुरी जिले में 30 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर आरोप है कि उसने अपने प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने वाली महिला के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और जगन्नाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरी के ही निवासी प्रतीक मिश्रा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
Jagannath Temple Explosion Threat मिश्रा ने 11 जनवरी को उस महिला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया, जिसने हाल ही में उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराया था। इसके बाद उसने मंदिर और शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को उड़ाने और बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया पर हमला करने की धमकी वाला पोस्ट डाला। मिश्रा ने अपराध कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसका मकसद महिला को इस मामले में फंसाना था।
मंदिर के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने कहा कि पोस्ट की सूचना मिलने के बाद मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा ‘‘मंदिर में प्रवेश करने वाले भक्तों की उचित जांच की जा रही है।’’ इस बीच बीजद के राज्यसभा सदस्य सुभाशीष खुंटिया ने दावा किया कि उन्हें कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से संदेश मिला था, जिसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई और उनसे सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
यह भी पढ़ें
- Indian Army Doda Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी सेना की कैस्पर वाहन, अब तक 10 जवान शहीद, कई घायल
- CM Health Scheme: आज से हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज! कैशलेस इलाज की सबसे बड़ी योजना लागू, जानें कैसे मिलेगा फायदा
- Cigarette Gutkha Banned: गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, पान मसाला और जर्दा पर लगा बैन, बेचना ही नहीं बनाना भी हुआ प्रतिबंधित, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला
Narmadapuram Crime News: प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग में ही औरतें सुरक्षित नहीं, अधिकारी करता था छेड़छाड़, महिला ने जो बताया… - Mirzapur Dharmantaran News: जिम में हिन्दू युवती के साथ ये घटिया हरकत करते पाए गए मुस्लिम युवक, मुख्य आरोपी इस चीज़ को लेकर करता था ब्लैकमेल, मालिक ने जो किया सोच भी नहीं सकते आप
- Yashraj Singh Gohil News: इस कांग्रेस सांसद के भतीजे ने बीवी को मारी गोली, एम्बुलेंस के आते ही खुद पर भी फायर.. दोनों की दर्दनाक मौत

Facebook


