Gurugram Crime News: युवक ने पत्नी और चार बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या की कोशिश, बचने के बाद आरोपी ने बताई चौंकाने वाली वजह
Gurugram Crime News: गुरुग्राम में व्यक्ति ने पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद अपने घर में कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
Gurugram Crime News/Image Credit: IBC24.in File Photo
Gurugram Crime News: गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या करने के बाद अपने घर में कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। (Gurugram Crime News) जब व्यक्ति का भाई रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटा तो उसने परिवार को पहली मंजिल पर बेहोश पड़ा पाया। वह तुरंत सबको अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने महिला और चारों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की पहचान नाजिम, उसकी पत्नी नाजमा (35) और उनके बच्चे इकरा (14), शिफा (11), आरम (9) और खतीजा (6) के रूप में हुई है। (Gurugram Crime News) नाजिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी था और एक हेयर सैलून चलाता था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाजिम ने पुलिस को बताया कि परिवार जीना नहीं चाहता था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
सहायक पुलिस आयुक्त नवीन शर्मा ने कहा, ‘‘घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। नाजिम ने अपनी पत्नी और बच्चों को जहर देकर या गला घोंटकर मारा है या नहीं, यह जांच का विषय है। (Gurugram Crime News) हमने शवों को शवगृह में रखा है और सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।’’
इन्हे भी पढ़ें:-
- PPF Contribution: PPF में पैसा डालना भूलना पड़ सकता है महंगा! अगर आप चाहते हैं ज्यादा रिटर्न, तो यह तरीका जानकर हैरान रह जाएंगे!
- RCB Vs MI IPL Match Raipur Ticket Booking: रायपुर IPL मैच के टिकट बिक्री शुरू, यहां एक सेकेंड में होगा बुक, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ?
- Sushasan Tihar 2026: आज इस जगह पर उतरा सीएम साय का हेलीकॉप्टर, बरगद की छांव में सुनीं लोगों की समस्याएं, मुख्यमंत्री ने इन मांगों को तुरंत किया पूरा

Facebook


