सामुदायिक केन्द्र में खड़े पुराने वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला

सामुदायिक केन्द्र में खड़े पुराने वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला

सामुदायिक केन्द्र में खड़े पुराने वाहन में आग लगने से युवक जिंदा जला
Modified Date: March 3, 2024 / 04:42 pm IST
Published Date: March 3, 2024 4:42 pm IST

जयपुर, तीन मार्च (भाषा) जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सामुदायिक केन्द्र में खड़े एक पुराने वाहन में आग लगने से एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई।

पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान गफ्फार (20) के रूप में की गई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम की मदद से आग लगने के कारणों का पता लगाने के सबूत जुटाए जा रहे है।

शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि मृतक मादक पदार्थ का सेवन किया करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज वैभव

वैभव


लेखक के बारे में