नोएडा में सवा क्विंटल गांजा लेकर जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में सवा क्विंटल गांजा लेकर जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा में सवा क्विंटल गांजा लेकर जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: November 23, 2020 8:17 am IST

नोएडा, 23 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक टेम्पो से सवा क्विंटल गांजा बरामद कर इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह थाना बिसरख पुलिस ऐश सिटी के पास चेकिंग कर रही थी कि तभी पुलिस शक के आधार पर टेम्पो को रोक कर उसकी तलाशी ली।

चौहान ने बताया कि उसमें से सवा क्विंटल गांजा बरामद किया गया । उन्होंने बताया कि

इसके बाद पुलिस ने वाहन चालक संजय को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि नोएडा में बेचने के लिए ओड़िशा से इसे लाया गया था ।

उन्होंने बताया कि पुलिस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

भाषा सं निहारिका नरेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में