व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 19, 2021 8:54 am IST

नोएडा (उप्र), 19 जुलाई (भाषा)। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में आज सुबह एक 32 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के अनुसार मृतक गैस सप्लाई का काम करता था।

थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सोमवार सुबह को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 93 के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक का नाम शिवराज पुत्र ज्ञानदास मूल निवासी नारायणपुर खंडी नगला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद जिला फर्रुखाबाद है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह गैस सप्लाई करने का काम करता था, तथा कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा: सं

शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में