नोएडा में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की

Ads

नोएडा में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 23, 2021 / 09:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नोएडा, 23 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-12 के ए- ब्लॉक में रहने वाले अरुण चौधरी (40) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि चौधरी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण उनकी नौकरी छूट गई थी और इसी बात को लेकर वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में थे।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र