पूर्वी दिल्ली में एक इमारत की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

Ads

पूर्वी दिल्ली में एक इमारत की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 10:56 AM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 10:56 AM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में रविवार सुबह एक इमारत की छत से गिरकर 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सुबह पांच बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क पर निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा है और उसके सिर से खून बह रहा है।

गांधी नगर थाने की एक टीम अपराध और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची तथा उसने जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के किशनगंज पिपला निवासी दीपक के तौर पर हुई है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दीपक खुद छत से गिरा या उसे किसी ने धक्का दिया। उन्होंने कहा कि उसकी मौत के कारणों और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, उसका पता लगाया जा रहा है।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी