राहुल गांधी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नाश्ते पर की मुलाकात

Ads

राहुल गांधी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने नाश्ते पर की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 11:05 AM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 11:05 AM IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से रविवार को यहां मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इस मुलाकात के दौरान मौजूद रहीं।

कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है। मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी।

दोनों नेताओं की मुलाकात यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी। मलेशिया ब्रिक्स समूह का साझेदार देश है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी