विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), 13 सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के शिखर गंज में रविवार सुबह एक लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बोब्बिली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आर. गोविंदा राव ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजकर 45 मिनट पर हुआ।
राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘विजयनगरम जिले के शिखर गंज में आज सुबह लॉरी और ऑटो की टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि लॉरी विजयनगरम की ओर जा रही थी, जबकि ऑटो विपरीत दिशा से आ रहा था।
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।
भाषा गोला सिम्मी
सिम्मी